Chehre Ki Jhuriyon Ko Kaise Hataye || चेहरे की झुर्रियों कम करने के उपाय
30 के बाद महिलाओ और पुरुषों में झुर्रियां साफ़ साफ़ नजर आने लगती है। और बाल भी गिरने लगते है। जिससे मन में हीं भावना आने लगती है। ऐसे में त्वचा और हेयर का केयर कैसे करना है। और किन चीजों में सावधनियां बरतनी है। इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। तो आइये जानते है।
- मॉइस्चराइजर
त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर करना न भूले। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलशन बना रहता है। जिससे त्वचा चमक दार रहता है। यह स्किन को डैमेज होने से बचाती है। और आपको जवान बने रहने में सहायक होता है।
- एंटीऑक्सिडेंट फल खाएं
ऐसे फलो का सेवन करें, जिसमे एंटीऑक्सिडेंट डेंट हो। इससे चेहरा चमकदार बना रहता है। जैसे पपीता, संतरे, अमरूद, सेब। इसके अलावा हरी सब्जियों को भी खाए।
- फैटी
फैटी चीजें भी हमारे त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। ऐसे में सिमित मात्रा में फैटयुक्त चीजों का सेवन करें ।
- तेल थेरेपी
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के कारण त्वचा शुष्क पड़ जाता है। एसे में नहाने के तुरंत बाद तेल मालिश करना ना भूले। त्वचा चमक दार बना रहेगा।
- नारियल का तेल
नारियल के तेल में कई ऐसे पोषक तत्व मिलते है। जो हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। नारियल का तेल चेहरे पर डेली लगाने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
- दूध और बादाम का सेवन

सर्दी के मौसम में चेहरे पर झाई ही गई है, तो दूध के साथ बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे।
- केले का फेस पैक
एक केले को लेकर पेस्ट बना लें। और एक चिम्मच शहद मिला लें। अब चहरेपर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
पानी खूब पिए। क्योंकि पानी की कमी के कारण त्वचा पर रूखापन आ जाता है।
- गरम पानी से करें परहेज
अगर आप गरम पानी से नहाते है। तो इसका असर आपके स्किन पर पड़ता है। गरम पानी चेहरे पर पड़ने से स्किन की नमी को सोख लेती है। और चेहरे पर रूखा पन आ जाता है। ऐसे में सर्दियों में गरम पानी से नहाने से बचे। फ्रेश और ताजा पानी से ही नहाए।
- ज्यादा पिएं पानी
गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का प्रयास करें। पानी पीने चेहरा हाइड्रेट रहेगा। रूखापन गायब हो जाएगा। चेहरे की नमी बरकरार रहेगी।
- नोट
गर्मियों और सर्दियों के शुर्रुवाती मौसम में चेहरे की देखभाल करना सबसे जरूरी हो जाता है। इस मौसम में लोग स्किन को लेकर काफी प्रॉब्लम फेस करते चेहरा पर रूखापन आ जाता है। चेहरा डल हो जाता है। ऐसे में मेरे द्वारा बताया गया नुष्का आजमाकर चेहरे को चमकदार बना सकते है।